सीधी : अजय सिंह ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, 300 लोगों को कांग्रेस में करवाया शामिल

सीधी : मध्यप्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बता दे कि सीधी ज़िले में कांग्रेस का घर वापसी अभियान शुरू हो चुका है। बताया जा रहा है कि सीधी में 300 लोगों ने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।

भाजपा से इस्तीफा देनेवालों में पूर्व युवा नेता ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, महिला नेत्री शशि कला द्विवेदी शामिल रहे। जबकि, कांग्रेस से निष्कासित अध्यक्ष श्रवण सिंह ने भी साथियों के साथ घर वापसी की।

इन सभी को कांग्रेस की सदस्यता पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने दिलाई।

इस दौरान अजय सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में सीधी- सिंगरौली जिले के कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता हर उस घर में दस्तक देंगे जो पहले कांग्रेस के साथ था और किन्हीं कारणों से हमसे अलग हो गया है।

जिस तरह से आज सीधी जिले में भाजपा का कब्जा है उसी तरह एक जमाने में सोशलिस्ट भी काबिज थे। उन्होंने कहा कि आने वाले छह महीने तक इस घर वापसी कार्यक्रम को सघन रूप से चलाये।इसके बाद भी 2023 तक हमारी ऐसी कोशिश रहे कि सीधी जिले में हर घर कांग्रेस से जुड़ जाए।

Exit mobile version