धीरे-धीरे टोटल लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है सीधी 

 

धीरे-धीरे टोटल लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है सीधी 

सीधी/गौरव सिंह :- धीरे धीरे सीधी जिला टोटल लॉक डाउन की ओर अग्रसर होता जा रहा है। अभी जहां दोपहर एक महिला कि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी,वही अब डैनिहा निवासी एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार डैनिहा निवासी एक व्यक्ति कि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है इसके साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 30 पहुंच चुका है, वहीं जिले में कंटेनमेंट एरिया की संख्या भी सात पहुंच चुकी है इस तरह से धीरे धीरे जिले को पूर्ण लाक डाउन करने कि कवायत तेज हो चली है।
         बढते संक्रमण को लेकर प्रशासन भी हैरान है कारण कि दिनों दिन सीधी शहर में संक्रमण के प्रकरण बढ रहे हैं और समय रहते अगर प्रशासन नही चेता तो हालत बिगड़ सकते हैं , जरूरत है सीधी शहर को एक वार फिर पूर्ण लाकडाउन करने की …? देखना होगा कि जिला प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है ।

Exit mobile version