रोड पर फैला था करंट, लोगो की सजगता से टली बड़ी दुर्घटना

Sidhi, Gautam :- जानकारी के अनुसार शहर के अस्पताल चौक के पास चल रहे निर्माण कार्य में लापरवाही पूर्ण ढंग से तराई की जा रही थी, जिसके चलते ट्रांसफार्मर के इर्द गिर्द पानी का फैलाव हो गया और देखते ही देखते पुरानें यातायात चौकी के समीप सड़क पर करंंट फैल गया। इस करंट में एक बछड़ा फंस गया |

बताया गया कि शनिवार की रात करीब दस बजे करेंट की चपेट में गौवंश का बछड़ा आ गया, उसे बचानें के लिये किसी की हिम्मत नहीं पड़ रही थी। उक्त घटना को देखते हुए स्थानीय समाज सेवी मुकेश कुमार गुप्ता, द्वारा तत्परता दिखाई गई और बछड़े की जान तब बच सकी जब उन्होनें करेंट फैलनें की जानकारी विद्युत मंडल के एई पुरूषोत्तम प्रधान को फोन के माध्यम से दी श्री प्रधान ने घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विद्युत सप्लाई को बंद करा दिया, जिससे
बछड़े की जान बचाई जा सकी। बिजली के खम्बे के पास खड़े लोगों नें बछड़े को तत्काल करंट प्रवाहित स्थान से बाहर निकाल कर प्राथमिक उपचार किया तो बछड़ा उठ कर चल दिया। इसके पश्चात विद्युत मण्डल के ए.ई. को इस विषय की पुन:
जानकारी दी गई तो बिजली सप्लाई शुरू करा दी गयी।
इस तरह के लापरवाही से हो सकता है किसी इंसान की जान जा सकती है वो तो भला हो उस बछड़े का जिसने कईयों की जान बचा ली।
(संवाददाता गौरव की रिपोर्ट)


.jpeg)

