
मंदसौर / गरिमा श्रीवास्तव :- मध्यप्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान जारी है। प्रदेश के भिन्न भिन्न जगहों पर दूषित मिठाइयों, खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। अशुद्ध सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
आपको बता दें कि इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के मंदसौर के जिला प्रशासन ने पानी के शुद्धिकरण के लिए अभियान छेड़ दिया है। कई लोग जो अशुद्ध सामान की सप्लाई किया करते थे उनके खिलाफ कार्रवाई कर प्रदेश सरकार ने उन्हें जेल भी भेजा है।
अब शुद्ध पेय जल की बारी आ गई है आपको बता दें की जिला प्रशासन ने उन सप्लायर्स को नोटिस जारी किया है जो शहरों और गावों में पेय जल की सप्लाई करते हैं। प्रशासन ने सभी को तीन महीने के भीतर पानी के जाँच की रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हैं। और आदेश का पालन नहीं किए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
मंदसौर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का लैब काफी आधुनिक है। और यह लैब पानी के जाँच के मामले में चौथे स्थान पर है। इस लैब में पानी की जाँच चौदह मानकों पर की जा रही है। और कहीं भी किसी भी तरीके से पानी पीने योग्य न हो तो उसकी रिपोर्ट शासन को दे दी जा रही है जिसपर शासन कार्रवाई करेगी। पानी पीने योग्य पानी का सर्टिफिकेट भी यहीं से जारी किया जाता है।
इस प्रकार से मध्यप्रदेश के मंदसौर में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया जा रहा है।