Shubh Mangal Zyada Saavdhan के Collection में आई गिरावट, पांचवे दिन कमा सकी महज़ इतने करोड़

बॉलीवुड डेस्क – शुक्रवार को बड़े पर्दे पर रिलीज़ हुई बॉलीवुड के मशहूर कलाकार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) कमाल का प्रदर्शन कर रहीं हैं।
इस फ़िल्म ने पांच दिनों में बॉक्स ऑफिस (Box Office) में धमाकेदार प्रदर्शन किया हैं। हालांकि पांचवे दिन फ़िल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई हैं। शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस फिल्म ने मंगलवार को केवल 3 करोड़ रुपये की ही कमाई की हैं।
इस हिसाब से 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान (Shubh Mangal Zyada Saavdhan)' ने पांच दिनों में 37 करोड़ रुपये की कमाई कर ली हैं। हालांकि, इसकी अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई हैं।
जबकि, बॉक्स ऑफिस इंडिया (Box Office India) डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक सोमवार को आयुष्मान (Ayushmann) की 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) ने केवल 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
गे' लव स्टोरी पर आधारित इस फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। एक बार फिर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) अपनी फिल्म से फैन्स का दिल जीतने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) को फैन्स का मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा हैं।
बता दे कि आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और जितेंद्र कुमार के अलावा फिल्म में गजराज राव, नीना गुप्ता, मानवी गागरू, मनु ऋषि चड्ढा, सुनीता राजवार और पंखुड़ी अवस्थी हैं। शुभ मंगल ज्यादा सावधान (Shubh Mangal Zyada Saavdhan) का निर्देशन हितेश केवल्या ने किया हैं। इसे प्रोड्यूस आनंद एल राय ने किया हैं।




