नई दिल्ली:- बीजेपी में शामिल होंगी शूटर श्रेयसी सिंह, बिहार के इस विधानसभा सीट से लड़ सकती है चुनाव

दिल्ली:- बीजेपी में शामिल होंगी शूटर श्रेयसी सिंह

 आज शूटर श्रेयसी सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगी. वह दोपहर एक बजे बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगी. 
 बताते चलें कि श्रेयसी सिंह विधानसभा चुनाव लड़ने वाली है. श्रेयसी पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी है. 

माना जा रहा है कि श्रेयसी सिंह बांका के अमरपुर सीट या फिर जमुई विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं.इससे पहले श्रेयसी सिंह के RJD की सदस्यता लेने के भी कयास लगाए जा रहे थे. पर अब यह बात पूरी तरह से साफ हो गई है कि श्रेयसी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगी.

श्रेयसी एक भारतीय खिलाड़ी है, जो राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय मैदानों में शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं. इन्होंने साल 2014 में जहां भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था. वहीं कॉमन वेल्थ गेम्स 2018 में गोल्ड मेडल हासिल करने में सफलता हासिल की.  श्रेयसी बांका के अमरपुर सीट या फिर जमुई विधानसभा के सीट से चुनाव लड़ेंगे इसकी स्थिति साफ नहीं हुई है पर जल्द ही आलाकमान यह स्थिति भी साफ करेगा. 

Exit mobile version