सभी खबरें

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को शिवराज के मंत्री ने लिया हल्के में, दिया ये अजीबोगरीब बयान

मध्यप्रदेश/जबलपुर – पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। देश-प्रदेश में लगभग हर रोज़ पेट्रोल डीजल के दामों में इज़ाफ़ा हो रहा हैं। कई राज्य ऐसे है जहां पेट्रोल की कीमत 100 के आकड़े को छू चुकी हैं। जबकि कई राज्यों में पेट्रोल के दम 100 के आस पास हैं। केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की ओर से ड्यूटी में किसी भी तरह की राहत नहीं दिए जाने से भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के ही आसार हैं। ऐसा ही चलता रहा तो पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए प्रति लीटर के पार जाने में वक्त नहीं लगेगा। 

इधर, पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों को लेकर  मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल का अजीबोगरीब बयान सामने आया हैं। उन्होने इस मामले को बेहद हल्के में लेते हुए कहा कि दाम बढ़ने पर भी कोई गाड़ी रूकी नहीं है, सारी गाड़ियां चल रही हैं। उन्होने कहा कि कोई चिंता का बात नही है, जल्द ही देश में सौर ऊर्जा और बैटरी से चलने वाले वाहन आने वाले हैं जिसका खर्च एक रुपये किलोमीटर होगा। पेट्रोल-डीजल के दामों पर नियंत्रण करने की बजाय उसकी जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय बाजार पर मढ़ने के साथ ही कृषि मंत्री कमल पटेल ने इसका कोई हल तो नहीं बताया। 

खास बात ये है की मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल पर 33 फीसदी टैक्स लगता हैं। साथ ही 4.5 फीसदी सेस भी लगता हैं। डीजल पर भी इसी तरह भारी टैक्स एमपी में हैं।  मप्र एक ऐसा राज्य है जहां पेट्रोल-डीजल पर सबसे ज़्यादा टैक्स वसूला जा रहा हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button