शिवराज के मंत्री का अजीबो-गरीब बयान कहा, महंगाई कहीं है ही नहीं, ये सब बातें झूठी है

मध्यप्रदेश/मंडला – शनिवार सुबह से ही पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेसी सड़कों पर निकले हुए हैं। आज कांग्रेस ने मध्यप्रदेश बंद का ऐलान किया हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में महंगाई के विरोध में पीएम का पुतला फूंका गया हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी की हैं।
राजधानी भोपाल में भी बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। यहां पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी दुकाने बंद कराने पहुंचे। इस दौरान जब कांग्रेसी कार्यकर्ता दुकानदारों से जबरदस्ती करने लगे तो पुलिस ने पीसी शर्मा और गुड्डू चौहान सहित करीब 11 कार्यकर्ताओं को जेल भेज दिया।
इधर, बंद को लेकर भाजपा ने कांग्रेस की घेराबंदी की हैं।
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामखेलावन पटेल ने अजीबो-गरीब बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई की बातें झूठी हैं। महंगाई कहीं है ही नहीं। दरअसल, मंत्री रामखेलावन पटेल नर्मदा जयंती पर पूजन के लिए नर्मदा तट पर पहुंचे थे। इस दौरान जब उनसे पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,”महंगाई की बातें झूठी हैं. महंगाई कहीं है ही नहीं.''


.jpeg)

