22 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

पकड़ा गया सबसे बड़ा शराब माफिया 

इसके साथ ही साथ दिलीप शिवहरे के मध्य प्रदेश में कई सारे लाइसेंसी शराब की दुकानें भी दर्ज हैं। यह वही दिलीप शिवहरे हैं जिन्होंने शिवराज सरकार में एकतरफा शराब का कारोबार किया।

 भोपाल :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से शाम होते-होते इतनी बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में लंबे समय तक शराब किंग के नाम से जाने जाने वाले दिलीप शिवहरे को शाहपुरा पुलिस ने शाम गिरफ्तार कर लिया है। शिवहरे बीते 3 महीनों से फरार था और उस पर धोखाधड़ी के कई केस भी चल रहे थे। इसके स साथ यह भी बताया जा रहा है कि शिवहरे जबलपुर में छुपा हुआ था। आज शाम जब पुलिस को भनक लगी तो पुलिस ने उसे शाहपुरा से गिरफ्तार कर लिया आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में दिलीप शिवहरे को शराब माफिया बड़े शराब माफिया या यूं कहें कि किंग के नाम से भी जाना जाता है। इसके साथ ही साथ दिलीप शिवहरे के मध्य प्रदेश में कई सारे लाइसेंसी शराब की दुकानें भी दर्ज हैं। यह वही दिलीप शिवहरे हैं जिन्होंने शिवराज सरकार में एकतरफा शराब का कारोबार किया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई अन्य जिलों में शिवहरे की लाइसेंसी दुकानें भी हैं और अब ऐसे समय में जब मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार शुद्ध के लिए युद्ध चला रही है और दिलीप शिवहरे को पकड़ लिया गया है। तो क्या इसके राजनीतिक मायने निकाले भी जा सकते हैं आज हम जनता पर छोड़ते हैं क्योंकि यह पब्लिक है सब जानती है !

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।