निकाय चुनाव को स्थगित कर अब प्रदेश में दौरे करेंगे CM शिवराज!! चुनाव जीतना इतना महत्वपूर्ण??

निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी का प्लान तैयार, शुरू होंगे शिवराज के दौरे 

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:-  निकाय चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना प्लान तैयार कर लिया है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब मैदान में उतरने जा रहे हैं सीएम 13 जनवरी से सभी 16 नगर निगम के दौरे करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के दौरान उनके साथ शामिल आएंगे उज्जैन से निकाय चुनाव को लेकर दौरे शुरू होंगे. 

 बता दें कि हाल ही में निकाय चुनाव को स्थगित कर दिया गया था.. चुनाव स्थगित करने के बाद बीजेपी अब अपना प्लान तैयार कर रहे हैं, अब सभी 16 नगर निगम में जाकर सीएम जमीनी स्तर पर लोगों से चर्चा करेंगे.. 

 उपचुनाव के बाद नगर निकाय चुनाव को जीतने की तैयारी में भाजपा:- 
 उप चुनाव में 19 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद भाजपा की नजर अब नगर निकाय चुनाव में जीत दर्ज कराने में लगी हुई है.. 
 एक तरफ जहां कांग्रेस पूरे प्रदेश भर में किसान आंदोलन को लेकर सम्मेलन करने जा रही है तो वहीं शिवराज अपना नया प्लान लेकर मैदान में उतर गए हैं 

 शिवराज के लिए सबसे पहले चुनाव जीतना महत्वपूर्ण लगता है. इन दिनों देशभर में किसान आंदोलन व्याप्त है. पर सीएम शिवराज अब नगर निकाय चुनाव जीतने के लिए नगर निगम के दौरे शुरू करने जा रहे हैं..

Exit mobile version