Corona In Indore : इंदौर में बढ़ते कोरोना मामलों को रोकने के लिए किये जा रहे कितने टेस्ट सीएम शिवराज ने दी जानकारी
.jpg)
भोपाल से गौतम कुमार कि रिपोर्ट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में बताया कि इंदौर में बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों पर उनकी सरकार क्या कर रही है। उन्होंने बताया कि हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा टेस्ट किये जायें और इसके लिए शहर को अलग-अलग जोन में बाँट दिया गया है। लगातार सर्वे किये जा रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "इंदौर में, प्रति 10 लाख लोगों पर 2100 परीक्षण किए जा रहे हैं। शहर को 11 क्षेत्रों में विभाजित किया गया है और सर्वेक्षण किया जा रहा है। इंदौर में अब तक 3.90 लाख लोगों का स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया गया है।"
In Indore, 2100 tests being done per 10 lakh people. The city has been divided into 11 zones and survey being conducted. Health survey of 3.90 lakh people has been conducted in Indore till now: Shivraj Singh Chouhan, Madhya Pradesh CM pic.twitter.com/zt8bYep2i3 — ANI (@ANI) April 16, 2020 “>http:// In Indore, 2100 tests being done per 10 lakh people. The city has been divided into 11 zones and survey being conducted. Health survey of 3.90 lakh people has been conducted in Indore till now: Shivraj Singh Chouhan, Madhya Pradesh CM pic.twitter.com/zt8bYep2i3 — ANI (@ANI) April 16, 2020
इंदौर में आठ पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव
पुलिस विभाग में काेराेना संक्रमण का यह आठवां केस सामने आया। इससे पहले एएसपी महू, उनका कुक, फिर इंदौर के जूनी टीआई, डीआईजी ऑफिस में रीडर शाखा का हेड कांस्टेबल, डीआरपी लाइन में एक कांस्टेबल, जूनी इंदौर थाने के एएसआई समेत एक अन्य जवान पॉजिटिव मिला है। भोपाल में भी पुलिस विभाग में 20 कोरोना संक्रमित हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग से 94 और एम्स से एक संक्रमित है।




