ताज़ा खबरेंराज्यों सेसभी खबरें

EOW Raid in Jabalpur : 300 करोड़ का मालिक निकला RTO संतोष पाल, आय से 650 गुना ज्यादा संपत्ति

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर में ईओडब्ल्यू की टीम लगातार “आय से अधिक संपत्ति” के मामलें में अधिकारीयों-कर्मचारियों के खिलाफ ताबरतोड़ कार्यवाई कर रहीं है। अब इस मामलें में ईओडब्ल्यू ने जबलपुर के एआरटीओ (प्रभारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी) संतोष पॉल के घर सहित सभी ठिकानों पर छापा मारा।
दरअसल, ईओडब्ल्यू को संतोष पॉल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। शिकायत सही पाए जाने के बाद ईओडब्ल्यू ने यह जांच शुरू की। जिसमें ये बात सामने आई के संतोष पाल 300 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का मालिक हैं।

ईओडब्ल्यू की टीमों ने पॉल के शताब्दीपुरम स्थित आलीशान पेंटहाउस और गढ़ा फाटक स्थित पुश्तैनी मकान पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक, EOW की टीम आधी रात तक संपत्ति संबंधी दस्तावेज जुटाती रही। बताया जा रहा है कि संतोष पॉल के पास वैध स्रोतों से प्राप्त आय की तुलना में करीब 650 गुना अधिक संपत्ति है। जबकि सूत्रों की मानें तो संतोष पॉल 300 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का मालिक हैं।

गौरतलब है कि बीते सालों में संतोष पॉल के खिलाफ कई मामले सामने आए, जिनमें फर्जी जाति प्रमाण पत्र, ऑटो चालक को गांजा बेचने के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देना, रजिस्ट्रेशन, लाइसेंस, परमिट सहित वीआईपी नंबर्स की मनमानी फीस वसूलना और कमीशन लेने जैसे आरोप भी लगे। एआरटीओ के पद पर रहते हुए संतोष पॉल ने करोड़ों रुपए की अवैध संपत्ति जुटाई है, जिसके कारण ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज हुई। साथ ही कोर्ट में भी एक याचिका दायर की गई। हालांकि, लगातार शिकायतें मिलने के बाद भी संतोष पॉल के खिलाफ कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे स्पष्ट है कि ब्यूरोक्रेसी के मामले में इनकी पहुंच कई मंत्रियों और बड़े अधिकारियों तक है।

EOW के हाथ लगी ARTO संतोष पॉल की इतनी संपत्तियां

  • ग्राम दीखाखेड़ा, चरगवां रोड, जबलपुर में फार्म हाउस (1.4 एकड़)
  • एक आवासीय भवन गढ़ा फाटक, जबलपुर (771 वर्ग फिट निर्माण)
  • एक आवासीय भवन, शंकर शाह वार्ड, जबलपुर (1150 वर्ग फिट)
  • एक आवासीय भवन, पी. पी. कॉलोनी, ग्वारीघाट वार्ड, जबलपुर ( 1247 वर्ग फिट)
  • दो आवासीय भवन शताब्दीपुरम् एम. आर. – 04 रोड, जबलपुर (10,000 वर्ग फिट)
  • एक आवासीय भवन कस्तूरबा गांधी वार्ड, जबलपुर (570 वर्ग फिट)
  • लग्जरी कारों का जखीरा
  • कार आई – 20, एम. पी. 20 सीबी 5455, स्कार्पियो एम. पी. 20 एचए 8653
  • मोटर साइकिल बुलट एम. पी. – 20 एमस. जेड 5455
  • मोटर साइकिल पल्सर एम.पी.- 20 एन.एफ. 2888

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह भी ईओडब्ल्यू की टीम ने संतोष पाल के कई संपत्ति की छानबीन शुरू की। आज टीम को 16 लाख रुपए नकद और सोने चांदी के जेवर मिले। जमीन की खरीद-फरोख्त से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं। कहा जा रहा है कि तीनों स्थानों पर अब भी छानबीन की कार्रवाई जारी है, जिसमें और भी खुलासे हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button