मैं रात को तब सोता हूं जब कोरोना के लिए सुबह की योजना बना लेता हूं : शिवराज

भोपाल/आयुषी जैन-मध्यप्रदेश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है मध्य प्रदेश में दूसरे राज्यों से कोरोना संक्रमण की बेहतर स्थिति है प्रदेश में आज 1 लाख 8 हजार 167 मामले हैं.

प्रदेश के मुखिया ने विधानसभा के विशेष सत्र में सोमवार को कोरोना संक्रमण पर चिंता जताते हुए कहा है कि मैं रात को तक सोता हूं जब कोरोना के लिए सुबह की योजना बना लेता हूं पक्ष विपक्ष को मिलकर महामारी के इस दौर से बाहर निकलने और सावधानी बरतने की जरूरत है.

शिवराज ने कहा कि कोरोना में सबसे जरूरी है ऑक्सीजन जिस के उत्पादन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं 30 सितंबर तक मध्य प्रदेश की 150 टन ऑक्सीजन की क्षमता हो जाएगी इसके अलावा भारत सरकार से भी रोजाना 50 टन अतिरिक्त ऑक्सीजन प्राप्त हो रही है.

शिवराज ने यह बात का समर्थन किया कि प्रदेश में बिस्तरों की संख्या कम है लेकिन उनका कहना है कि प्रदेश की स्थिति अन्य प्रदेशों से बेहतर है वे अस्पताल में बिस्तरों की क्षमता बढ़ाने की भी कोशिश कर रहे हैं.

Exit mobile version