उपचुनाव से पहले CM शिवराज ने खेला ये बड़ा मास्टर स्ट्रोक, हलचल तेज़

भोपाल/आयुषी जैन : मध्यप्रदेश में चुनाव आयोग ने उपचुनाव समय पर करवाने के संकेत दिए हैं। जिसके बाद प्रदेश के दोनों राजनैतिक दल इसकी तैयारी में जुट गए हैं। 

जहां कांग्रेस सत्ता में आने के लिए अड़ी चोटी का जोर लगा रही हैं। तो वहीं सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा नए नए मास्टर स्ट्रोक का सहारा ले रहीं हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार उपचुनाव से पहले प्रदेश को एक नया जिला मिल सकता हैं। दरअसल, प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह ने हालही में देवास की बागली तहसील को पृथक जिला बनाने की घोषणा की थी। 

जिसके बाद अब खबर है कि बागली को जिला बनाने पर कार्यवाही शुरू हो गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, बागली को जिला बनाने की कागजी कार्यवाही आरम्भ कर दी गई हैं। कलेक्टर द्वारा बागली की भौगोलिक व परिसीमन से जुड़ी अन्य जानकारियां भी जुटाई जा रही हैं।

उपचुनाव से पहले ऐसा करना भाजपा का मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा हैं। बहरहाल अब देखना दिलचस्प हो गया है कि आगे क्या होता हैं।

Exit mobile version