खोजें

शिवराज सिंह कैबिनेट का विस्तार अभी टला, चार सिंधिया समर्थक भाजपा दफ्तर पहुंचे

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

मध्यप्रदेश /भोपाल (BHapol )। Shivraj Cabinet - : शिवराज कैबिनेट (Shivraj cabinet ) का विस्तार फिर हाल टाल दिया गया।

 मध्यप्रदेश /भोपाल (BHapol )। Shivraj Cabinet – : शिवराज कैबिनेट (Shivraj cabinet ) का विस्तार फिर हाल  टाल दिया गया। अब संभावना है कि लॉकडाउन (Lock down ) खत्म होने या राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद ही कैबिनेट में नए चेहरों को शपथ दिलाई जाएगी। संभावना जताई जा रही थी कि इसी सप्ताह मत्रि मंडल का विस्तार किया जा सकता है। इसे तब और बल मिला, जब एक मई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की थी ।अब  ऐसा माना जा रहा था कि दोनों के बीच कैबिनेट के विस्तार को लेकर चर्चा हुई थी।

कहा जाता हे कि कैबिनेट में मंत्री पद की दावेदारी को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक महेंद्र सिंह सिसोदिया, इमरती देवी, रघुराज सिंह कंषाना और एदल सिंह कंषाना ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वी डी शर्मा से मुलाकात की।

वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेता केदार शुक्ला भी बुधवार को सी एम (CM )से मिले। शुक्ला ने मीडिया से कहा कि वे मंत्री बनने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं।  राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी वीडी शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने यह भी कहा कि सिंधिया को केंद्रीय मंत्री बनाया जाना चाहिए।

अभी तक केवल 5  मंत्री

शिवराज सरकार में फिलहाल 5  मंत्री हैं। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के करीब 1  महीने बाद 21 अप्रैल को उन्हें शपथ दिलाई गई थी। उस वक्त  मुख्यमंत्री ने कहा था कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद कैबिनेट का विस्तार होगा, लेकिन लॉकडाउन-3 शुरू हो जाने पर मंत्रिमंडल में नए सदस्यों को शामिल किए जाने को लेकर गरमा- गरमी  तेज हो गई थी।

Exit mobile version