शिवराज का कांग्रेस पर पलटवार, मेरे काम करने से उनके पेट में होता है दर्द, सिर्फ नारियल नहीं फोड़ता हूं बल्कि………………… 

शिवराज का कांग्रेस पर पलटवार, मेरे काम करने से उनके पेट में होता है दर्द, सिर्फ नारियल नहीं फोड़ता हूं बल्कि………………… 

 भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:–  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस विकास विरोधी है। वे स्वयं काम करते नहीं हैं और मैं करता हूं, तो उनके पेट में दर्द होता है। 

वे कहते हैं कि हर कहीं शिवराज नारियल फोड़ देता है। मैं केवल नारियल नहीं फोड़ता बल्कि सड़क, पुल-पुलिया, बांध का निर्माण करवाता हूं। 
 चाहे ग्रामीण क्षेत्र हो चाहे शहरी क्षेत्र हो हर तरफ विकास हुआ है कांग्रेस सिर्फ बातें बनाना जानती है. 
 शिवराज ने कहा कि कांग्रेस का विकास विरोधी कर्दम बार-बार दिखता है जब हम राजमार्ग का लोकार्पण करते हैं तब भी वह कहते हैं रोको और विरोध प्रदर्शन करते हैं. चुनाव आयोग तक पहुंच जाते हैं यह कोई चुनाव नहीं है. जनता का विकास हमारी जिम्मेदारी है और अपनी जिम्मेदारी भली-भांति निभाएंगे. कांग्रेस कितने भी प्रयास कर ले सभी असफल होंगे. कांग्रेस हर वक्त पैसों की कमी का रोना रोती थी और हम जब विकास कर रहे हैं तो उन्हें तकलीफ हो रही है.

 


 बता दें कि आज इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन के सामने नारियल की दुकान लगाकर शिवराज सिंह चौहान का विरोध किया है उन लोगों ने कहा कि शिवराज सिर्फ नारियल फोड़ते हैं.

Exit mobile version