ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें
शिवराज, महाराज और नाराज:तीन गुट,में बटीं भाजपा – जयवर्धन सिंह

इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और राघोगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह रविवार देर रात इंदौर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश की बीजेपी पर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने पर उन्होंने कहा कि बीजेपी तीन हिस्सों में बट गई है। एक शिवराज भाजपा, दूसरी महाराज भाजपा और तीसरी नाराज भाजपा। साथ ही जयवर्धन सिंह ने कहा कि जल्द ही बीजेपी के कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने ओडिशा रेल हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी।
बता दें कि पीसीसी चीफ कमलनाथ ने इंदौर उज्जैन का प्रभार पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को दिया है। जयवर्धन इंदौर उज्जैन की हर विधानसभा में जाकर स्थानीय नेताओं से चर्चा कर प्रत्याशी के नाम की पैनल बनाकर पार्टी को सौंपेंगे।

.jpg)


