ग्लोबल गूंजजागते रहोताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

छोटू महाराज सिने कैफ़े का हुआ उद्घाटन

जबलपुर। मध्य प्रदेश के सिहोरा ज़िला में पहली डोम शेप सिनेमा थिएटर, छोटू महाराज सिने कैफ़े का उद्घाटन किया गया । उद्घाटन श्रीमती नंदिनी मारवी सिहोरा विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संध्या दिलीप दूबे, जनपद अध्यक्ष श्रीमती रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री, पूर्व विधायक श्री दिलीप दूबे, दिगंबर टी इंडस्ट्रीज़ के एमडी श्री अनुभव जैन, देवी गीत गायक श्री अजित मिनोचा द्वारा किया गाया।

सेरा सेरा ग्रुप ने भारत में ९००० छोटू महाराज सिनेमा खोलने की योजना बनाई है, जिसमे १५० मध्य प्रदेश में खोला जाना प्रस्तावित है। कंपनी ने अब तक मध्य प्रदेश में १८ फ्रैंचाइज़ हासिल किए है। बिक्री निर्दशक श्री समीर के सोमैया ने बताया कि छोटू महाराज में शामिल होने वाले नये संबंधियों के लिए ४५-५० लाख का न्युयनतम निवेश होता हैं।

छोटू महाराज भारत की सबसे तेज़ी से बढ़ती सिनेमा शृंखला है, इस एकल स्क्रीन डोम थिएटर में ४० फीट सिने कैफ़े के लिये १०० सीटिंग एवम् ५० फीट के लिये १५० सीटिंग क्षमता है। इस शानदार आकर्षण के साथ साथ इग्लू डोम संरचित थिएटर की दोनों ओर की कर्व स्क्रीन से थिएटर के किसी भी कोने से दृश्य का अधिक संतुलित अनुभव मिलता है।

इस संरचना को एफआरपी सामग्री से बनाया जाता है, जो प्रवर्तन के लिये मज़बूत इस्थिति में सवेदनशीलता और सुरक्षा के लिये ज़्यादा भरोसेमन्द होती है। इस सिनेमा को स्थापित करने के लिए २० दिन का समय लगता है यदि आवशायक हो तो इसको आसानी से स्थानांतरण किया जा सकता है। दर्शकों के लिए किफ़ायती दामो पर ३ कोर्स मील और सिनेमा एक अतिरिक्त फ़ायदा हैं। और फ्रैंचाइज़ के लिये रेस्टोरेंट और सिनेमा आये का बढ़िया स्रोत हैं।

के सेरा सेरा दो दशक से अधिक समय से मूवी प्रोडक्शन, वितरण, प्रदर्शन जैसे ३६० डिग्री मिडिया और मनोरंजन व्यवसाय में है। कंपनी ने सरकार, सरकार राज, पॉर्टनर, गोलमाल, अब तक छपन जैसी ब्लाकबस्टर मूवी बनाई है और १०० से अधिक मूवी वितरित की है। के सेरा सेरा नवाचारी डिजिटल टेक्नोलॉजी के साथ भारत के सबसे बड़े डिजिटल सेवा प्रदाताओं में से एक हैं, उसकी टेक्नोलॉजी दुनिया में १८०० से अधिक सिनेमा साथियों और भारत में ८०० से अधिक सिनेमा साथियों द्वारा उपयोग की जाती है। के सेरा सेरा प्रत्येक वर्ष १००० से अधिक रीजनल और बॉलीवुड सामग्री प्रसंस्करण करता हुआ हैं। के सेरा सेरा भारतीय सिनेमा उद्योग में एचडी टेक्नोलॉजी लाने वाली पहली कंपनी भी थीं। कंपनी एक सिनेमा मिनिप्लेक्स श्रृंखला भी प्रतिष्ठित नाम के के सेरा सेरा मिनिप्लेक्स और छोटू महाराज सिने कैफ़े का मलिक हैं जो दुनिया का पहला डोम अकार का डाइन इन थिएटर प्रोजेक्ट है जो भारतीय सिनेमा उद्योग में क्रांति लाने वाला है क्योंकि इससे सिनेमा को काफ़ी सस्ते मूल्य पर घास के जड़ स्ट्र पर ले जाया जाएगा।

इस मौक़े पर पार्षद गौरा देवी विश्वकर्मा, पार्षद अजय बेटू शर्मा, लखेरा जी, प्रमोद साहू, विनोद खत्री, राजा मोर, शैलेंद्र दुबे, प्रवीण कुररिया, अनिल अग्रवाल, अनुपम सराफ़, राजेश दाहिया, आयुष सेठी, अंकित तिवारी, सत्य प्रकाश खरे, अतुल गौतम, अर्चना जैन, राजकुमार विश्वकर्मा, डॉ प्रकाश असाती, रवि गुप्ता, पंकज दूबे, राजेश मिश्रा, मौजूत थे। परिवार की और से विनोद सेठी, रश्मि सेठी, सिए क्षितिज सेठी ने आभार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button