“शिवराज जी अब परमानेंट ठेला चलाएंगे” : कमलनाथ

भोपाल – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री शिवराज के बच्चों के लिए खिलौने एकत्रित करने वाले बयान पर कमलनाथ ने कहा कि ‘शिवराज जी अब परमानेंट ठेला चलाएंगे’ वो सिर्फ गुमराह करने की राजनीति कर रहे है। 

वहीं, विधायक दल की बैठक को लेकर कहा कि चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। चुनाव की तैयारियां तेज़ कर दी है। विधायक दल की बैठक में चुनावी रणनीति की तैयार करेंगे।

इधर, OBC आरक्षण को लेकर प्रदेश व्यापी बंद पर हो रही सियासत पर कमलनाथ ने कहा कि हम पूरा समर्थन करे रहे हैं। पिछड़े वर्ग के साथ घोर अन्याय हुआ है। 50% से ज्यादा पिछड़ा वर्ग प्रदेश में है। हमने कहा था 27% लेकिन सही तरीके से सुप्रीम कोर्ट में बात नहीं रखी। अब ओबीसी वर्ग के साथ घोर अन्याय होगा..

कमलनाथ ने कहा कि कहीं पांच तो कहीं 7% आरक्षण मिलेगा। यह बड़ा प्रश्न है कि कितना आरक्षण हुआ और कितना मिलेगा। ओबीसी आरक्षण के नाम पर जनता को किया गुमराह जा रहा है।

Exit mobile version