शिवराज या जंगलराज! जबलपुर मामले में अभी तक नहीं पकड़े गए मुख्य आरोपी, गुंडागर्दी से जनता त्रस्त, शिवराज एलईडी वाले रथ प्रचार में मस्त,

शिवराज या जंगलराज! जबलपुर मामले में अभी तक नहीं पकड़े गए मुख्य आरोपी, गुंडागर्दी से जनता त्रस्त, शिवराज एलईडी वाले रथ प्रचार में मस्त,
द लोकनीति डेस्क:गरिमा श्रीवास्तव
मध्य प्रदेश में उपचुनाव बेहद करीब है. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस दोनों ही पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अपनी कमर कस ली है.
इसी बीच जबलपुर में गुंडागर्दी जैसे कृत्य का एक वीडियो सामने आया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.
पर इस पूरे मामले में जबलपुर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है. बता दे कि जबलपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी को छोड़ आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उसके बाद भी पुलिस प्रशासन अपनी पीठ थपथपा रही है.
पुलिस की इस गैर जिम्मेदाराना हरकतों से साफ जाहिर हो रहा है कि कहीं ना कहीं इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. बता दें कि जो भी मुख्य आरोपी है वह किसी रईसजादे के बेटे हैं. जिन्होंने अपना बड़बोलापन दिखाने के लिए एक गरीब को बुरी तरह मारा और फिर फरार हो गए हैं.
हालांकि पुलिस प्रशासन कह रही है कि मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है उन पर 10 10000 का इनाम घोषित किया गया है पर अभी तक उनका पता लगाने में जबलपुर पुलिस पूरी तरह से असमर्थ रही है.
शिवराज चुनाव जीतने की तैयारी में मस्त:-
वहीं दूसरी तरफ शिवराज सिंह चौहान ने अपने सुसज्जित एलइडी रथ को आज हरी झंडी दिखाकर रवाना कर चुके हैं.

मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर जहां उपचुनाव होने हैं. उन जगहों पर रथ के माध्यम से प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया है.
.jpeg)



