सभी खबरें

शिवराज सरकार ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर अधिमान्य पत्रकारों को दिया फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा, सोशल मीडिया पर गैर अधिमान्य पत्रकारों के लिए भी उठी मांग

शिवराज सरकार ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर अधिमान्य पत्रकारों को दिया फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा, सोशल मीडिया पर गैर अधिमान्य पत्रकारों के लिए भी उठी मांग

 

 मध्यप्रदेश/भोपाल :– मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर अधिमान्य पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा दिया है. बता दें कि इस Covid महामारी के दौरान भी पत्रकार पूरे लगन से लगातार काम करते रहे हैं. फील्ड पर कई पत्रकार संक्रमित हुए और कई पत्रकारों की कोविड-की चपेट में आ जाने की वजह से मृत्यु हो गई.

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे पत्रकार मित्र कोविड के खतरनाक काल में अपनी जान जोखिम में डाल कर अपने धर्म का निर्वाह कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में सभी अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को हमने फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने का फैसला किया है.

 वहीं दूसरी तरफ अधिमान्य पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने के बाद सोशल मीडिया पर लगातार गैर अधिमान्य पत्रकारों को फ्रंटलाइन वर्कर का दर्जा देने की मांग उठ चुकी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button