.jpeg)
शिवराज सरकार ने गेहूं खरीदी तो कर ली पर पेमेंट नहीं कर पाए!
भोपाल से गरिमा श्रीवास्तव की रिपोर्ट:- मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस महामारी के दौरान राजनीति चरम पर है. एक तरफ जहां गेहूं खरीदी में मध्यप्रदेश में पंजाब को पछाड़ दिया है. तो वहीं अब पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने शिवराज सरकार पर आरोप लगाया है कि सरकार ने गेहूं खरीदी तो कर ली पर आधे से ज्यादा पेमेंट नहीं कर पाए…
जानिए पीसी शर्मा ने क्या कहा:-
पीसी शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि यह जो 129-130 करोड़ टन की जो खरीदी की गई है उसमें आधे से लोगों का पेमेंट नहीं हुआ है। मेरे पास मिसरोद से एक किसान का मैसेज है 50 गाड़ियां तुल चुकी हैं , कह रहे हैं इसका पेमेंट नहीं हुआ , कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। यह मैसेज विकास पाटीदार जी ने मुझे किया है।
प्रदेश में जगह जगह यही हाल है। बारदाना किसानों को मिला नहीं , लंबी लंबी लाइनें लगी रहीं। जो गेहूं गीला हुआ है , मौसम विभाग की चार दिन पहले से सूचना थी। उसकी कोई तैयारी नहीं की गई। गेंहू गीला होने के कारण , पेमेंट नहीं हो रहा है।
पीडीएस जो गरीबों को राशन देने की बात कर रहे हैं उसमें दिक्कत आयेगी जब यह गीला गेंहू वहां पहुंचेगा। तीसरी चीज इतना गेंहू पैदा कैसे हुआ ? उसका श्रेय जाता है कमलनाथ जी की सरकार को
कमलनाथ जी की सरकार ने जो खाद दिया , बीज दिया , पानी दिया , किसानों के कर्जे माफ किये जिससे उनकी उपार्जन पावर बढ़ी। इसका श्रेय वह न लें इसका श्रैय जाता है पूर्व कृषि मंत्री @SYadavMLA जी को और कमलनाथ जी को.
https://twitter.com/pcsharmainc/status/1270249091432435712?s=19
मध्यप्रदेश(MP) में गेहूं खरीदी ने देश में नंबर वन जगह बना लिया. गेहूं खरीदी को लेकर अब पंजाब(Punjab) भी मध्य प्रदेश से पीछे हो गया. मध्यप्रदेश में अब तक 1.27करोड़ टन गेहूं खरीदी हुई.
बताते चलें कि शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan)ने सभी किसानों से वादा किया था कि वह किसी भी अन्नदाताओं की मेहनत को बर्बाद नहीं जाने देंगे. इस साल मध्यप्रदेश में अब तक 1 करोड़ 27 लाख 67हज़ार 628 टन गेहूं खरीदें. वहीं पंजाब में अब तक एक करोड़ 27 लाख 67 हजार 473 टन की खरीदी गई की गई.
वहीं बारिश में बारदाना ना होने की स्थिति में मध्यप्रदेश में कई कुंटल गेहूं खराब भी हो गए. पिछले साल की तुलना की बात करें तो मध्यप्रदेश में अब या खरीदी 74% बढ़ी है