सभी खबरें

MP Unlock होते ही शिवराज सरकार ने लिया एक और बड़ा निर्णय… आदेश जारी

मध्यप्रदेश/भोपाल : मध्यप्रदेश में पिछले तीन महीने से राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से यात्री बसों के आवागमन पर लगी पाबंदी को सरकार ने हटा लिया हैं। हालांकि, अभी महाराष्ट्र “राज्य” के साथ आवागमन पर पाबंदी जारी रहेगी। 

अपर परिवहन आयुक्त अरविन्द सक्सेना ने इसको लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश में कोरोना अनलॉक की दिशा में सरकार का ये एक औऱ बड़ा कदम माना जा रहा हैं।  

दरअसल, जिस तरह से मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर अब 0% के करीब आने को है, इसे देखते हुए यात्री आवागमन की सुचारू व्यवस्था को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया हैं। 

जारी आदेश के अनुसार फिलहाल 22 जून तक महाराष्ट्र राज्य के साथ आवागमन पर पाबंदी जारी रहेगी। बता दे कि महाराष्ट्र के कई स्थानों पर अभी भी कोरोना संक्रमण बरकरार है और मध्यप्रदेश उससे बचा रहे, इसलिये सरकार ने यह निर्णय लिया हैं। 22 जून के बाद इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाएगा और यदि महाराष्ट्र की स्थितिया सामान्य रहती हैं तो महाराष्ट्र के साथ भी आवागमन एक बार फिर सुचारू रूप से शुरू हो सकेगा।

मालूम हो कि 7 जून को महाराष्ट्र के साथ लगी पाबंदी को बढ़ाया गया था और इस पाबंदी की सीमा में उत्तर प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ राज्य को भी शामिल किया गया था। लेकिन अब सीमावर्ती राज्यों के साथ परिवहन पर लगाई गई पाबंदी को सरकार ने हटा लिया हैं। केवल महाराष्ट्र के साथ प्रदेश का आवागमन आगामी आदेश तक बंद रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button