
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कटनी बरही थाना प्रभारी वन मंत्री विजय शाह के पैर छूते नजर आए।
जिसके बाद ये सवाल यह उठने लगा कि जनता कैसे इन अधिकारियों से निष्पक्षता की उम्मीद रख सकती है? जो किसी एक पार्टी के नेता मंत्रियों के पैर छू रहे हैं। वह जनता के साथ निष्पक्षता कैसे करेंगे?
दरअसल, वनमंत्री बगरदी गांव में हाथियों से किसानों के फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने स्थानीय विधायक संजय पाठक के साथ पहुंचे थे। तभी सुरक्षा व्यवस्था में पहुंचे बरही टीआइ वनमंत्री के समीप पहुंचे और पहले सैल्यूट कर चरणवंदना की।
इधर, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने शिवराज सरकार का घेराव करना शुरू कर दिया।
कांग्रेस नेता विवेक तंखा ने इस मामलें पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने सीएम शिवराज, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश के डीजीपी को हिदायत दी हैं। विवेक तंखा ने ट्वीटर पर इन तीनों को टैग करते हुए लिखा की – निवेदन है की सरकार पुलिस कर्मी और अधिकारियों को हिदायत दे की वर्दी में और duty के दौरान किसी राज नेता या अधिकारी के पेर ना छुए। ऐसे सार्वजनिक प्रदर्शन से वर्दी अपमानित होती हैं। पुलिस की साख गिरती हैं। कल कटनी में ऐसा कुछ हुआ था।