सभी खबरें

शिवराज सरकार के मंत्री रामखेलावन पटेल ने क्षेत्र की जनता को प्रोजेक्टर पर दिखाया पायरेटेड "द कश्मीर फाइल्स", मुश्किल में फंसे

शिवराज सरकार के मंत्री रामखेलावन पटेल ने क्षेत्र की जनता को प्रोजेक्टर पर दिखाया पायरेटेड “द कश्मीर फाइल्स”, मुश्किल में फंसे

 

मध्यप्रदेश/अमरपाटन:– द कश्मीर फाइल्स लगातार इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है इसी बीच मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री रामखेलावन पटेल ने क्षेत्र (अमरपाटन) की जनता को द कश्मीर फाइल्स फिल्म प्रोजेक्टर पर दिखा‌ दी.जिसके बाद रामखेलावन पटेल पर अब कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन का आरोप लग रहा है।

सोशल मीडिया पर प्रोजेक्टर पर चल रही वीडियो की क्लिप वायरल हो रही है.

कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित बहुचर्चित 'द कश्मीर फाइल्स' की पायरेटेड फिल्म का मंत्री ने सार्वजनिक प्रदर्शन करवाया. जबकि कॉपीराइट एक्ट के तहत पायरेटेड फिल्म का प्रदर्शन करना और देखना दोनों अपराध की श्रेणी में आता है। बताते चलें कि अमरपाटन के राजा मैरिज गार्डन में एलईडी के माध्यम से इस फिल्म का प्रदर्शन कराया गया है। कॉपीराइट एक्ट के उल्लंघन का मामला सामने आने के बाद अब सभी संबंधितों ने चुप्पी साध ली है.

 

 बड़ी संख्या में मंत्री विधायक अपने क्षेत्रों में लोगों को द कश्मीर फाइल्स सिनेमाघरों में दिखा रहे हैं लेकिन रामखेलावन पटेल ने सिनेमाघरों में फिल्म ना दिखा कर प्रोजेक्टर पर दिखा दिया.

राज्य मंत्री ने पायरेटेड फिल्म का सार्वजनिक प्रदर्शन तब करवाया है जब इस फिल्म के डायरेक्टर ने इस गतिविधि को गैरकानूनी बताते हुए पायरेटेड फिल्म का प्रदर्शन न करने की अपील की है..

 इससे पहले हरियाणा में पायरेटेड फिल्म दिखाई गई थी. और उसी दौरान डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने यह अपील की थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button