शिवराज सरकार हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की तैयारी में, ये होगा नया नाम, भेजा जाएगा रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – शहर के नाम बदलने के बाद अब मध्यप्रदेश में रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने की तैयारी प्रदेश सरकार कर रही हैं। जिसकी शुरुआत राजधानी के हबीबगंज रेलवे स्टेशन से करने वाली हैं। दरअसल, भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन को 2017 से पुनः विकसित करने की तैयारी चल रही हैं। यहाँ कई तरह के विकास कार्य कराये जा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि इस स्टेशन पर यात्रियों को विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशनों की तरह और एयर पोर्ट की तरह सुविधा दी जायेगी।
इसी बीच सरकार से जुड़े सूत्र बताते हैं कि शिवराज सरकार हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न” अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर “अटल जंक्शन” करने वाली हैं। सरकार के अधिकारी इसपर एक प्रस्ताव बना रहे हैं और जल्दी ही इस प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड को भेजा जायेगा। माना जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस स्टेशन का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।
इस से पहले उत्तरप्रदेश के मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, इलाहाबाद जंक्शन का नाम बदलकर प्रयागराज जंक्शन किया जा चूका हैं। अब इसी तर्ज पर मध्यप्रदेश सरकार भी आगे बढ़ रही हैं। सरकार इसकी शुरुआत राजधानी के हबीबगंज रेलवे स्टेशन से करने वाली हैं।
भाजपा नेता प्रभात झा ने कहा, इसकी मांग दो साल से उठाई जा रही थी। उन्होंने अब झांसी स्टेशन का नाम भी रानी लक्ष्मीबाई करने की बात कही हैं। इससे पहले भोपाल के ईदगाह हिल्स का नाम गुरुनानक टेकरी और इंदौर के खजराना क्षेत्र का नाम गणेशनगर किए जाने की मांग उठ चुकी हैं।




