सभी खबरें

आखिरकार "शिव राज" सरकार हुई मंत्रिमंडल विस्तार के लिए तैयार, प्रधानमंत्री मोदी दे सकते हैं अंतिम स्वीकृति

भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव :- मध्यप्रदेश में अब तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया है. भारी हॉर्स ट्रेडिंग के बीच प्रदेश में अब भाजपा की सरकार बन चुकी है. 

 पर मंत्रिमंडल विस्तार ना होने को लेकर लगातार शिवराज सिंह चौहान पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. अब खबर यह है कि शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल विस्तार के लिए तैयार हो गए हैं. शिवराज सिंह चौहान द्वारा मंत्रिमंडल गठन के लिए बड़े नेताओं से चर्चा शुरू कर दी गई है राष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन के बड़े नेताओं से मंत्रिमंडल गठन को लेकर चर्चा हुई है. 

 ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 15 अप्रैल के आसपास मंत्रिमंडल का गठन किया जा सकता है. 

 खबर यह भी है कि मंत्रिमंडल के गठन की अंतिम स्वीकृति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देंगे. 

 अब आगे देखना है कि शिवराज सरकार मंत्रिमंडल विस्तार कब और कैसे करती है. 

 लगातार शिवराज सिंह चौहान पर कांग्रेस के नेताओं द्वारा शब्दीय बाण चलाए जा रहे हैं। जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज जी आप अपनी वन मैन गवर्नमेंट चलाने में पूरी तरह से विफल रहे हैं. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button