खोजें

चुनाव जीतने के लिए "शिवराज सरकार" करवा सकती है मेरी हत्या – कंप्यूटर बाबा

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

चुनाव जीतने के लिए शिवराज सरकार करवा सकती है मेरी हत्या - कंप्यूटर बाबा

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – कमलनाथ सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं लहार से दिग्गज विधायक डाँ गोविंद सिंह इस समय नदी बचाओ यात्रा कर रहे हैं। गोविंद सिंह की इस यात्रा मेंं तीसरे दिन कम्प्यूटर बाबा शामिल हुए। इस दौरान कंप्यूटर बाबा ने शिवराज सरकार को आड़े हाथों लेते हुए करार निशाना साधा।

कंप्यूटर बाबा ने कहा कि संत समाज भाजपा से बहुत परेशान हैं। यह चुनाव जीतने के लिये कुछ भी कर सकते हैं। जो भी इनके खिलाफ बोलता है उसे खतरा हैं। मैंने लोकतंत्र की बात की तो, मेरी सुरक्षा हटा दी। कंप्यूटर बाबा ने कहा कि ये चुनाव जीतने के लिए मेरी भी हत्या करवा सकते हैं। 

गौरतलब है कि चुनाव आयोग द्वारा उप चुनाव के संकेत मिलते ही राजनैतिक पार्टियों ने इसकी तैयारियां और तेज़ कर दी हैं। यहीं कारण है कि आरोप प्रत्यारोप का दौर भी अपने चरम पर हैं। और इसी को देखते हुए कंप्यूटर बाबा ने शिवराज सरकार पर हत्या का आरोप लगाते हुए करारा निशाना साधा। बता दे कि मध्यप्रदेश की 27 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं।

Exit mobile version