सभी खबरें

Shivraj Cabinet Meeting : इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंज़ूरी, पढ़े यहां 

भोपाल : आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में सीएम शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 11 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई गई, जिसमें कई प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें मंज़ूरी दी जा सकती है। बता दे कि अब मध्यप्रदेश सरकार भी बजट पेश करने वाली है। ये बजट 8 और 9 मार्च को मध्यप्रदेश सरकार के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा बजट पेश करेंगें। 

वहीं, शिवराज सरकार भी बजट सत्र की तैयारोयों में जुट गई है। इधर, बजट से पहले इस बैठक को अहम माना जा रहा है।

इन अहम प्रस्तावों को दी जा सकती है मंज़ूरी 

  • मध्य प्रदेश में रेत परिवहन में लगे वाहनों पर टैक्स लगाने की तैयारी। वसूले जाने वाले टैक्स से सालभर में 170 करोड़ रुपये की आय होने का अनुमान है।लोक निर्माण विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव।
  • नर्मदा एक्सप्रेस-वे को मंजूरी का प्रस्ताव।  फीडर रूट्स के जरिए यह प्रदेश के भोपाल, इंदौर समेत 7 जिलों को जोड़ेगा और इसकी लंबाई 906 किलोमीटर होगी। यह मार्ग मध्यप्रदेश के अमरकंटक से शुरू होकर गुजरात तक जाएगा। यह सड़क भारत माला परियोजना के तहत NHAI बनाएगी।
  • इसके अलावा 8 मार्च को विधानसभा में प्रस्तुत होने वाले वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट का प्रस्ताव। ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है। बजट का फोकस कृषि, रोजगार और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने पर रहेगा। मंत्रियों से सुझाव लिए जाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button