शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार : 6 से 8 पद अभी रहेंगे खाली, ये है बड़ी वजह

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – शिवराज कैबिनेट (Shivraj Cabinet) के विस्तार को लेकर अटकलें तेज़ हैं। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh chouhan) मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) के लिए शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार सीएम शिवराज (CM Shivraj) आज प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (V D Sharma) और संगठन महामंत्री सुहास भगत (Suhas Bhagat) के साथ अहम बैठक कर मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने की कोशिश करेंगे।
बताया जा रहा है कि आज होने वाली इस बैठक में उस सूची को तैयार कर लिया जाएगा, जो शिवराज कैबिनेट का हिस्सा होंगे। इसके बाद इस सूची को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के पास भेजा जाएगा। हरी झंडी मिलने के बाद इसका विस्तार किया जाएगा।
संभावना है कि शपथ की तारीख तय करने से पहले मुख्यमंत्री एक बार दिल्ली (Delhi) सकते हैं। वे यहां केन्द्रीय नेतृत्व से चर्चा कर 31 मई के पहले कैबिनेट विस्तार कर सकते हैं। इसके अलावा चर्चा ये भी है कि शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार में 6 से 8 पद रिक्त रखना चाहते है। जिसे उपचुनाव के बाद उन पदों को भरा जा सकता हैं।




