
मुंबई / गरिमा श्रीवास्तव :- Bigg Boss 13 के सेट पर कल शिल्पा शेट्टी(Shilpa Shetty Kundra) पहुँच गई। शिल्पा शेट्टी अपनी खूबसूरती के साथ साथ अपनी फिटनेस को लेकर काफी मशहूर हैं और उनकी इस फिटनेस का राज़ है योगा। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा सेट पर दिमाग और आत्मा की शांति के लिए बिग बॉस के सभी प्रतिभागियों को योग की मुख्य मुख्य मुद्राएं सिखाती नज़र आईं।
साथ ही साथ शिल्पा ने कंटेस्टेंट को कपल योगा कराया जिसको प्रतिभागियों ने खूब मस्ती के साथ किया। और योगा को और भी मज़ेदार बना दिया।
शिल्पा योगा कराने के बाद घर के सभी सदस्यों से इस शो से जुड़ी ख़ास यादों को पूछती हैं।
आसिम रियाज़(Asim Riyaz) ने उनके सह प्रतिभागी सिद्धार्थ शुक्ला(Siddharth Shukla) के साथ शुरुवाती दिनों के दोस्ती के बारे में बताया।
वहीं शहनाज़ गिल ने बताया कि बिग बॉस ने उन्हें सेलिब्रिटी बना दिया। वहीं सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज़ के साथ अपने रिश्ते के बारे में ख़ास बातें बताई।
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा बिग बॉस सीजन 2 की मेज़बान रह चुकी थीं। उन्होंने बातों के दौरान कहा कि हर सीजन में बहुत ही प्रतिभागी आते हैं पर इस तरह के “इतने मनोरंजन” किसी भी सीजन में देखने को नहीं मिले।