शारदा चिट फंड मामला : पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार पर गहराया संकट, CBI में आज पेशी 

कोलकाता – शारदा चिट फंड मामले में फसे कोलकाता पुलिस के पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार अब मुश्किलों में गिरते हुए नज़र आ रहे हैं। बता दे की आज उन्हें 
CBI में पेश होने के लिए कहा गया हैं। CBI ने इस मामले में पूछताछ के लिए राजीव कुमार के घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया हैं। इस नोटिस में कहा गया है की वो CBI में आज सुबह 10 बजे पेश हो। हालांकि वो कहां हैं इस बारे में अभी सीबीआई को कोई जानकारी नहीं हैं। 

इस से पहले शुक्रवार को कोलकाता हाईकोर्ट ने राजीव कुमार को गिरफ्तारी से संरक्षण संबंधी अपने आदेश को हटा लिया। कोर्ट ने सीबीआई के एक नोटिस को रद्द करने के उनके अनुरोध को भी खारिज कर दिया। मालूम हो कि पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बेहद करीबी माने जाते हैं। 

Exit mobile version