कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, मीडिया प्रभारी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, मीडिया प्रभारी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल

 

 भोपाल:- मध्य प्रदेश कांग्रेस को आज एक और बड़ा झटका लगा है.नरेला विधानसभा कांग्रेस मीडिया प्रभारी शानू कुशवाह ने आज निज निवास पर अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

 मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शानू कुशवाहा के साथ उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई.

 

 बताते चलें कि जब से मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया आपने 22 समर्थक विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हुए थे तब से लगातार यह दल बदल का कार्यक्रम जारी है. हालांकि भाजपा के भी कई दिग्गज कांग्रेस में शामिल हुए हैं.

 इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दिल्ली कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे. लगातार कांग्रेस को कार्यकारी अध्यक्ष मिलने की सुगबुगाहट है. अब जल्द ही आलाकमान जाए स्थिति साफ कर सकती है.

Exit mobile version