मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में शर्मसार कर देने वाली घटना, 15 साल की मासूम लड़की से किया गया बलात्कार

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर ज‍िले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना आई सामने

 15 साल की मासूम लड़की को बहन बनाकर 10 महीने तक किया गया दुष्कर्म 

हाल ही में मध्य प्रदेश के बुरहानपुर ज‍िले से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है |  जिसके मुताबिक, 15 साल की मासूम लड़की को बहन बनाकर उसके साथ बलात्कार किया गया, इतना ही नहीं बल्क‍ि उसका वीड‍ियो भी बना ल‍िया गया | 10 महीने तक दुष्कर्म करने के बाद जब आरोपी द्वारा घर के मंद‍िर में साड़ी पहनाकर शादी की रस्म शुरू की गई, तो मासूम ने इसकी जानकारी अपनी पर‍िजनों को दी |

मासूम लड़की की श‍िकायत पर पुल‍िस द्वारा रेप की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी बेटे और मां को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया गया है | खबरों के अनुसार, बताया जा रहा है कि मासूम लड़की का वीडियो बना लिया गया था, जिसे वायरल कर आरोपी बदनाम करने की धमकी देकर पिछले 10 महीनों से लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था | 

पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर बेटे का साथ देने पर उसकी मां को भी गिरफ्तार कर लिया गया है | बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ कुछ दिन पहले भी कोतवाली थाने में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया जा चुका है | इस मामले को लेकर वह जमानत पर बाहर आया था |

 इस मामले को लेकर कोतवाली थाना पुलिस द्वारा बलात्कार के साथ अन्य धाराओं मे मामला दर्ज कर आरोपी सचिन मिश्रा और उसकी मां किरण मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है | 
 

Exit mobile version