सभी खबरें

शहडोल: तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत

शहडोल: तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत
द लोकनीति डेस्क
शहडोल/राजकमल पांडे।
शहडोल जिले के जिला चिकित्यालय में 8 मासूमों बच्चों की मौत का मामला अभी ठंडा भी नही हुआ था कि एक दिल दहला देने वाली घटना शहडोल आ रही है। जहां तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चियां तालाब नहाने गई थी, उसी दौरान तालाब में डूबने से तीनों बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई है। जोकि शहडोल जिले सोहागपुर क्षेत्र के रहवासी हैं। खेत में खेलते-खेलते श्याम्ली तालाब नहाने चली गई थी। खबर लिखे जाने तक शव को तालाब से निकाल लिया गया है, पोस्टमार्डम रिपोर्ट आना अभी शेष है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button