ग्लोबल गूंजताज़ा खबरेंपॉलिटिकल डोज़मेरा देशराज्यों सेलोकप्रिय खबरेंसभी खबरें

MP दौरे पर शाह: ग्वालियर में कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल

भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी माहोल के बीच एक बार फिर केंद्रीय गृहमंत्री आज मध्य प्रदेश के भोपाल और ग्वालियर जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे प्रदेश सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। इस रिपोर्ट कार्ड को गरीब कल्याण महाअभियान नाम दिया गया है। शाह दोपहर 12.25 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में रिपोर्ट कार्ड लांच करेंगे। रिपोर्ट कार्ड में पिछले 18 साल में क्या काम किया, वह बताया जाएगा। 2003 से 2023 की तुलना रिपोर्ट कार्ड में की जाएगी। सरकार के रिपोर्ट कार्ड में बताया जाएगा कि एमपी 18 साल में कितना कितना आगे बढ़ा है। एक-एक व्यक्ति तक रिपोर्ट कार्ड पहुंचाने की प्लानिंग है। अगले तीन दिन मे संभाग में केंद्रीय व राज्य के मंत्रियों द्वारा रिपोर्ट कार्ड लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद 4 दिन तक जिला स्तर पर भी रिपोर्ट कार्ड लॉन्च किया जाएगा।

शाह का कार्यक्रम
केंद्रीय गृहमंत्री शाह दोपहर 12.10 बजे स्टेट हेंगर आएंगे। 12.25 बजे कुशाभाउ ठाकरे सभागार पहुंचेंगे। जहां सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। 2.40 बजे ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। 3.35 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। यहां बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे। शाम 5.20 बजे गायत्री नगर में संपर्क अभियान में शामिल होंगे। 5.50 बजे होटल आदित्याद में बैठक लेंगे। इसके बाद शाम 7.45 बजे ग्वालियर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

भोपाल दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। मिंटो हॉल के आस पास नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। तीन किलोमीटर के दायरे में सभी प्रकार के ड्रोन व अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स पर प्रतिबंध लगाया गया है। तीन किलोमीटर के हिस्से को रेड जोन घोषित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button