मध्यप्रदेश में सरकार ने प्रवासी मज़दूरों को दिए 70 लाख रुपए

मध्यप्रदेश में सरकार ने प्रवासी मज़दूरों को दिए 70 लाख रुपए

कोरोना के वजह से देशभर में अलग-अलग राज्यों में प्रवासी मज़दूर फंस चुके है जहां सरकार उनकी मदद के लिए अलग-अलग तरीके अपना रही है। इस बीच लॉकडाउन में फंसे दूसरे राज्यों के श्रमिकों को एक-एक हजार की सहायता राशि मध्यप्रदेश सरकार ने दी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर लॉकडाउन के कारण मध्यप्रदेश में फंसे 22 राज्यों के 7 हजार प्रवासी श्रमिकों को 70 लाख रूपए की सहायता राशि उनके खातों में अंतरित कर दी गई है। इनमें मध्यप्रदेश के अपंजीकृत 245 निर्माण श्रमिक भी शामिल हैं। दूसरे राज्यों के मध्यप्रदेश में फंसे प्रत्येक श्रमिक को एक-एक हजार रूपए की राशि उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भिजवाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वे चिंता न करें। मध्यप्रदेश सरकार उनका पूरा ध्यान रखेगी। उनके भोजन, आवास आदि की सारी व्यवस्था मध्यप्रदेश सरकार कर रही है।

कैसे दी गई राशि

राशि का अंतरण एनआईसी द्वारा ई-पेमेंट प्रणाली के माध्यम से प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन श्रम विभाग श्री अशोक शाह द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया।

 

 

Exit mobile version