सिवनी :- तविश पेट्रोलियम में लकी ड्रा कार्यक़म संपन्न, म्यूज़िकल ग्रुप जबलपुर ने दी शानदार प्रस्तुति

सिवनी / महेंद्र सिंह नायक :- धूमा बरवटी इंडियन आईल कारपोरेशन लिमिटेड के 'तविश' पेट्रोलियम के संचालक प्रसन्न जगदीश शिवहरे के द्वारा पेट्रोल पंप प्रांगण में दिनांक 13 सितम्बर से 13 दिसम्बर तक चले पेट्रोल डीजल भरवाने वाले ग्राहकों के लिए लकी ड्रा कूपन में 300 रुपये के पेट्रोल एवं 2500 रुपये की डीज़ल खरीदी पर एक लकी ड्रा कूपन कम्पनी द्वारा तविश पेट्रोल पंप में रखा गया था। जो कि विशाल ईनामी ड्रा कार्यक़म राजेन्द्र दुबे म्यूज़िकल ग्रुप जबलपुर की शानदार प्रस्तुति के साथ 13 दिसम्बर को शाम 8 बजे खोला गया जिसमे कम्पनी के राजुल देव अग्रवाल फील्ड ऑफिसर छिंदवाड़ा सर्किल,विनय मोहन सिंह लुब्रिकेंट फील्ड ऑफिसर, वैभव दुवेदी फील्ड मार्केट ऑफिसर जबलपुर डिवीजन, अभिलाष खरे सहित स्थानीय अतिथियों में धूमा थाना प्रभारी देवकरण डहरिया, सुदामा गुप्ता, राजेन्द्र जैन, आदीप शिवहरे,राजेन्द अग्रवाल, संजय जैन, नीलेश घ्यलोट सिवनी, दिनेश साहू, रामनारायन साहू, श्याम सुंदर चौकसे ,प्रकाश साहू, अनिल राजपूत,सुनील शिवहरे आदि का तविश पेट्रोल पंप संचालक प्रसन्न जगदीश शिवहरे जी द्वारा मालार्पण कर स्वागत किया गया बही बड़ी संख्या में कार्यक़म स्थल पर पुहुचे बरवटी, छपरा, रहलोन, धूमा, नागंनदेवरी सहित क्षेत्रीय जनो का श्री शिवहरे जी द्वारा अभिबादन किया गया रंगारंग कार्यक्रमों में गीत संगीत व डांस के द्वारा लकी ड्रा कूपन कार्यक़म प्रारम्भ हुआ जिसमें 10511 कूपन शामिल किये गए थे जिनमें 15 भाग्यशाली व्यक्तियों को ड्रा के माध्यम से ईनाम दिये गए जिसमे सांत्वना पुरस्कार के रूप में पाँच बिधुत प्रेस में प्रेम शंकर शर्मा धूमा,ब्रजेश यादव धापरा,सेलेन्दर साहू नागनदेवरी,साक्षी धूमा, ओमप्रकाश धूमा दो मोबाईल जिसमें जिओ मोबाइल संजय जैन व सेमसंग मोबाइल संतोष नागनदेवरी व दो मिक्सी धनसिंह ककोड़िया राठी, वीरू साहू धूमा 2 वाटर फिल्टर गोपाल साहू बंधा, गजेंद्र श्रीवास्तव धूमा अलमारी मोहन लाल कुम्बरे बंजारी ,32 इंच एलईडी टीवी गोरे लाल साहू धूमा ,फ्रिज एलजी प्रदीप नागवंशी धूमा डिपो एवम प्रथम पुरस्कार बजाज सीडी 100 टू व्हीलर राम सिंह ककोडिया रहलोन को प्रदान की गई जिसमें बड़ी संख्या में धूमा क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे जिनका तविश पेट्रोल पम्प संचालक प्रसन्न जगदीश शिवहरे द्वारा कृतज्ञता जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया गया।




