20 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Breaking:- राकेश अयाची ने अपनी बेटी की शादी में लखन घनघोरिया को भी परोसा कोरोना!

राकेश अयाची ने अपनी बेटी की शादी में लखन घनघोरिया को भी परोसा कोरोना!

राकेश अयाची ने अपनी बेटी की शादी में लखन घनघोरिया को भी परोसा कोरोना!

जबलपुर/गरिमा श्रीवास्तव :-  अब पूर्व मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि उन्हें 1 दिन पूर्व ही दिल्ली के मेदांता अस्पताल में एयर एंबुलेंस के जरिए भर्ती कराया गया था.2 दिन पहले अचानक तबीयत खराब हो जाने के कारण उन्हें जबलपुर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जहां डॉक्टरों के परामर्श के बाद उन्हें दिल्ली रेफर किया गया। 

जबलपुर में उनकी कोरोना टेस्टिंग कराई गई थी जिसके बाद रिपोर्ट भी नेगेटिव आई थी। लेकिन दिल्ली के हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद उनका दोबारा कोरोना टेस्ट कराया गया। और अब उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।  इसकी पुष्टि दिल्ली के जिम्मेदार ने की हैं। 

 बता दे कि लखन घनघोरिया नगर निगम अतिक्रमण अधिकारी राकेश अयाची की बेटी की शादी में 1 जुलाई को सम्मिलित हुए थे.  इसके बाद राकेश अयाची की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. जबलपुर में कोरोना के तेजी से फैलाव का जिम्मेदार लोग राकेश अयाची को मान रहे हैं.. इस बीच अब लखन घनघोरिया की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, तो ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें भी राकेश अयाची के माध्यम से ही संक्रमण हुआ होगा.

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।