
भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्य प्रदेश में होने वाले उपचुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में बवाल मचा हुआ हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई एवं चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह बीते कई दिनों से अपनी ही सरकार के घेराव में जुटे हुए हैं। लक्ष्मण सिंह कई बार पार्टी लाइन से हटकर बयान दे चुके हैं। जो इस समय पार्टी के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ हैं।
दरअसल, हालही में हुए अयोध्या में राम जन्म भूमि के पूजन के बाद कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस को सलह दी थी, के कांग्रेस को सही मुद्दों को उठाना चाहिए, जय श्री राम और शुद्धिकरण करने से कुछ नहीं होगा। इसके अलावा भी वो कई मुद्दों को लेकर अपनी पार्टी पर हमला बोल चुके हैं। इतना ही नहीं लक्ष्मण सिंह नेतृत्व बदलने तक की बात कह चुके हैं।
अब कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के इन बयानों को प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का समर्थन मिला हैं। गृहमंत्री ने कहा लक्षमण सिंह ने बातें तो सही कही थी और अभी भी सही कह रहे हैं कि अगर नेतृत्व बदल दे तो शायद कोई संभावना दिखे, लेकिन कमलनाथ जी के समझ में पता नहीं क्यों नहीं आती। गृह मंत्री ने कहा कि अगर समझ में आ जाती तो आज विपक्ष में नहीं होते।
नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि लक्ष्मण सिंह बहुत वरिष्ठ विधायक हैं उनका अपना लंबा राजनीतिक जीवन है और अनुभव हैं।