सभी खबरें

Coronavirus : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर

नई दिल्ली : देश भर में फैला कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। आए दिन देश मे कोरोना संक्रमितों की संख्या में इज़ाफ़ा देखने को मिल रहा हैं। साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा हैं।

इसी बीच एक दुःखद खबर गाजियाबाद से सामने आ रही है जहां पूर्व सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार सुरेंद्र प्रकाश गोयल का निधन हो गया। 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 20 जुलाई को पूर्व सांसद की कोरोना जांच कराई गई तो संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनका शुरू में होम-आइसोलेशन में ही उपचार किया गया। हालत बिगड़ने पर 2 अगस्त को उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद शुक्रवार को इलाज के दौरान उनका दुःखद निधन हो गया।

गोयल के निधन के बाद कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई हैं। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित पार्टी के तमाम दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button