सभी खबरें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का निधन, पूर्व CM ने जताया दुःख

सोनीपत – कोरोना काल (Corona) के दौरान देश व प्रदेश से आम आदमी सहित नेताओं (Leader's) अधिकारियों (Officers) के दुःखद निधन की खबरें सामने आ रहीं हैं। कोरोना संकटकाल (Corona Crisis) के दौरान अब तक कई नेता (Leader's), मंत्री (Minister's), विधयाक (MLAs), अधिकारी (Officer) अपनी जान गंवा चुके हैं। 

इसी बीच अब कांग्रेस खेमे के लिए दुःखद खबर सामने आई हैं, जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक देवराज दीवान (Former MLA Devraj Divan) का निधन हो गया है, वे 78 वर्ष के थे।

मिली जानकारी के अनुसार, सोनीपत के पूर्व विधायक देवराज दिवान को गले में परेशानी के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

कांग्रेस नेता के निधन की खबर आते ही पार्टी (Party) में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेस पार्टी के तमाम दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा (Former Chief Minister Bhupendra Singh Hooda) ने भी उनके निधन पर शोक जताया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button