सभी खबरें

BJP के वरिष्ठ MLA ने CM को लिखा पत्र, दी चेतावनी, उतरूंगा सड़क पर, गिरफ्तारी देने से भी नहीं हटूंगा पीछे ….

मध्यप्रदेश/इंदौर – मध्यप्रदेश की सियासत में इस समय बवाल मचा हुआ हैं। उपचुनाव से पहले नेताओं का दल बदल का खेल भी अपने चरम पर आ गया हैं। कोई कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो रहा है तो कोई भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम रहा हैं। हालही में कांग्रेस के एक और विधायक ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वाइन की तो वही दूसरी तरफ भाजपा के पूर्व मंत्री कांग्रेस में शामिल हुए।  

अब ये खेल आगे भी ऐसे ही जारी रहने वाला है इस बात के संकेत वरिष्ठ भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया ने दिए। उन्होंने गुरुवार को सीएम शिवराज को पत्र लिखकर अपने बागी तेवर जाहिर कर दिए हैं। 

दरअसल, इन दिनों इंदौर में नगर निगम और यातायात पुलिस द्वारा आम लोगों से अवैध वसूली और अभद्र व्यवहार की खबरें तेज़ी से सामने आ रही हैं। इसी मामले में वरिष्ठ भाजपा विधायक महेंद्र हार्डिया ने सीएम शिवराज को पत्र लिखा हैं। इस पत्र में भाजपा विधायक के काफी आक्रामक तेवर दिखाई दिए हैं। 

महेंद्र हार्डिया ने पत्र में लिखा की – लोगों से अवैध वसूली कर उन्हें बेवजह धमकाया जा रहा है और रोजी-रोटी से वंचित किया जा रहा हैं। इसी के साथ उन्होने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द ही इसपर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो वो कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतर जाएंगे और गिरफ्तारी देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। 

हालांकि, इस पत्र पर सीएम शिवराज की कोई प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई हैं। लेकिन देखना दिलचस्प हो गया है कि सीएम शिवराज इस पर क्या एक्शन लेते हैं। बता दे कि विधायक महेंद्र हार्डिया का ये पत्र तेज़ी से सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा हैं। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button