सभी खबरें

"सत्ता का मद आपके सिर पर चढ़ गया है", कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को वरिष्ठ BJP नेता ने लिखा पत्र, कहा "संकेत समझ गए होंगे"

नईदिल्ली/भोपाल – केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून को लेकर लगातार किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान लगातार तीनों कृषि कानूनों को वापिस लेने की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं, किसानों के इस विरोध प्रदर्शन पर राजनीति भी तेज़ हो गई हैं। कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार को घेरी हुई हैं। 

इसी बीच पूर्व राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ बीजेपी नेता रघुनंदन शर्मा फिर अपनी ही पार्टी की नीतियों के खिलाफ मैदान में हैं। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को एक पत्र लिखा हैं। जिसमें उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। 

वरिष्ठ बीजेपी नेता रघुनंदन शर्मा ने पत्र में लिखा की – ” प्रिय नरेंद्र जी, आज आपको सत्ता के जो अधिकार प्राप्त हैं, वह आपके परिश्रम का फल है, यह आपको भ्रम हो गया हैं। सत्ता का मद जब चढता है तो नदी, पहाड़ और वृक्ष की तरह दिखाई नहीं देता, वह अदृश्य होता है जैसा अभी आपके सिर पर चढ गया हैं। प्राप्त दुर्लभ जनमत को क्यों खो रहे हो? कांग्रेस की सभी सड़ी गली नीतियां हम ही लागू करें, यह विचारधारा के हित में नहीं है। बूंद बूंद से घड़ा खाली होता हैं। जनमत के साथ भी यही हैं।

उन्होंने लिखा की – आपकी सोच कृषकों के हित में हो सकती है परंतु कोई स्वयं का भला नहीं होने देना चाहता तो बलात भलाई का क्या औचित्य हैं। कोई नंगा नंगा ही रहना चाहता तो बलपूर्वक कपड़े क्यों पहनाना। आप राष्ट्रवाद को बलशाली बनाने में संवैधानिक शक्ति लगाओ। कहीं हमें बाद में पछताना न पड़े। सोचता हूं विचारधारा के भविष्य को सुरक्षित रखने का संकेत समझ गए होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button