भाजपा के वरिष्ठ नेता का निधन, कोरोना से हारी जंग

बलरामपुर : देशभर में कोरोना का कहर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा हैं। आम आदमी से लेकर राजनेताओं तक कोरोना का घेरा असर पड़ा हैं। इतना ही नहीं बीते कई दिनों से राजनेताओं के लिए दुःखद खबरें ही सामने आ रहीं हैं। 

बता दे कि गुरुवार की देर रात आई रिपोर्ट में पॉजिटिव मिले भाजपा नगर अध्यक्ष व जिला मंत्री रह चुके अजय कृष्ण पांडेय की आज शुक्रवार सुबह लखनऊ में मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जबकि इलाज के दौरान उन्होंने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। 

भाजपा नेता के निधन के बाद समर्थकों में शोक लहर हैं। वहीं पार्टी के कई दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक जताया हैं। 

Exit mobile version