सभी खबरें

BJP के वरिष्ठ नेता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, क्षेत्र में फैली सनसनी 

  • पूर्व मंत्री ने फांसी लगाकर की खुदकुशी 
  • फांसी पर झूलता देख चौंक गए परिजन 
  • क्यों उठाया ये कदम, खुलासा नहीं 

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से बड़ी दुःखद और चौका देने वाली खबर सामने आई है, जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रजिंदरपाल सिंह भाटिया ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पूर्व मंत्री ने ये कदम क्यों उठाया इसको लेकर अब तक खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन बताया जा रहा है कि वे बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। अपनी सेहत की वजह से वे परेशान थे। बहरहाल, उनके ऐसा करने पर क्षेत्र में सनसनी फैली हुई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम राजनांदगांव के छुरिया स्थित अपने मकान के कमरे में पूर्व मंत्री रजिंदर पाल सिंह भाटिया ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उस वक्त घर में कोई नहीं था, लेकिन जैसे ही परिवार वाले जब घर पहुंचे तो रजिंदरपाल को फांसी पर झूलता देखते ही चौंक गए। इसके बाद आनन फानन में पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। 

वहीं, पुलिस ने अभी किसी भी सुसाइड नोट मिलने की पुष्टि नही की है। खुदकुशी के पीछे क्या वजह हो सकती है इसको लेकर पुलिस पुछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button