
कलेक्टरेट कार्यालय में लगी सेंसरयुक्त सेनेटाइजर मशीन
बड़वानी से हेमंत नागजीरिया की रिपोर्ट:- कोरोना वायरस से कर्मियो एवं कलेक्टरेट आने वाले आमजनों को बचाने के लिये सेंसरयुक्त हाथ साफ करने की सेनेटाइजर मशीन लगाई गई है। इस मशीन के नोजल के सामने अपना हाथ लाते ही आटोमेटिक तरीके से स्प्रीट युक्त सेनेटाइजर का स्प्रे प्रारंभ हो जाता है। जिससे बड़ी सरलता से अपना हाथ हाफ किया जा सकता है।
इस दौरान किसी भी तरीके से मशीन को नही छूना पड़ता, इससे सभी लोग सुरक्षित रहते है। बुधवार को कलेक्टर श्री अमित तोमर ने इस मशीन का शुभारंभ स्वयं हाथ साफ कर किया ।