MP: चयनित शिक्षकों को जल्द ही मिल सकते हैं नियुक्ति के आदेश

भोपाल में पिछले लंबे अरसे से आंदोलन पर आमादा चयनित शिक्षकों को इसी महीने के अंत में नियुक्ति के आदेश मिल सकते हैं| स्कूल शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है|  विभाग इसी का इंतज़ार कर रहा है की कब सुनवाई होगी और फिर उस लिहाज से विभाग आदेश जारी करेगा नियुक्ति में ओबीसी कोटे को लेकर आ रही अड़चन के मामले में भी फौरी तौर पर समाधान निकाल लिया गया है| चयनित शिक्षकों ने 5 दिन पहले आयुक्त लोक शिक्षण के दफ्तर में प्रदर्शन किया था| 
इस दौरान अधिकारीयों से बातचीत में इन शिक्षकों ने अपने इरादे भी जाहिर कर दिए थे| शिक्षकों द्वारा अल्टीमेट दिया गया है कि 15 अगस्त तक नियुक्ति आदेश जारी नहीं हुए तो 18 अगस्त को प्रदेशभर के चयनित शिक्षक राजधानी में आकर प्रदर्शन करेंगे| 
बता दें की एलाइड सब्जेक्ट वालों को अभी और इंतज़ार करना होगा| एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी जैसे एलाइड सब्जेक्ट में चयनित शिक्षकों को अभी नियुक्ति के लिए और इंतज़ार करना पड़ेगा| 
इसकी वजह यह है कि दस्तावेजों की वेरिफिकेशन के समय इन्हे होल्ड पर रखा गया था| 

Exit mobile version