सभी खबरें

चयनित शिक्षक आ गए भोपाल, सरकार से करेंगे सवाल, परीक्षा तो हो गई अब नियुक्ति कब मिलेगी??

चयनित शिक्षक आ गए भोपाल, सरकार से करेंगे सवाल, परीक्षा तो हो गई अब नियुक्ति कब मिलेगी

 भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- भोपाल में आज धरना प्रदर्शन के लिए चयनित शिक्षक बड़ी संख्या में पहुंच गए हैं. उनकी सरकार से मांग है कि जब परीक्षा हो गई तो जल्द से जल्द उनकी नियुक्ति क्यों नहीं की जा रही है. उनकी नियुक्ति जल्द से जल्द की जाए. 
 सभी चयनित शिक्षक डीपीआई पर आज धरना प्रदर्शन करेंगे

 बता दें कि लंबे समय से उनकी नियुक्ति प्रक्रिया रुकी हुई है. परीक्षा हुए काफी समय हो गया पर अभी तक शिक्षकों को नियुक्त नहीं किया गया है. कई बार शिक्षकों ने सरकार से पत्र के माध्यम से या अन्य दूसरे माध्यम से अपनी नियुक्ति के लिए गुहार लगाई. पर उनको अभी तक नियुक्ति नहीं मिल पाई है. जिसके कारण अब चयनित शिक्षक धरना प्रदर्शन करेंगे.. 
 जब सत्ता में शिवराज नहीं थे तब उन्होंने कहा था कि उनकी सत्ता में वापसी होते ही सबसे पहले रुके हुए सभी काम पूरे किए जाएंगे. चयनित शिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा पर शिवराज सिंह चौहान की जब से सत्ता में वापसी हुई है तब से माहौल कुछ अलग ही है. बस चुनाव के वक्त उनके वादे होते हैं और चुनाव खत्म होते ही यह नेता अपने सभी वादे भूल जाते हैं.. इन नेताओं की आपस में नहीं बन रही है तो जनता कैसे उम्मीद कर सकती है कि वह सीधे पन से उनकी मदद करेंगे. 
 और फिर इन नेताओं की एक दूसरे से बने भी तो कैसे…?? 
 सत्ता में दो टाईगर आ चुके हैं. ऐसे में दोनों ही खुद को सर्वश्रेष्ठ समझ रहे हैं. 
 जाने आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश का क्या होगा.???

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button