सभी खबरें

कुकुरमुत्ते की तरह पनपे 500 किसान संगठन देशद्रोही है, कृषि मंत्री कमल पटेल का विवादित बयान

मध्यप्रदेश/उज्जैन – मंगलवार को प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल किसानों को लेकर एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि ये विपक्ष और बिचौलयों के बनाए संगठन हैं। देशद्रोहियों के संगठन हैं। विदेशी ताकतें, जो देश को मजबूत नहीं होने देना चाहतीं, उनके संरक्षण में ऐसे संगठन फलफूल रहे हैं। ये देश और सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देश में कुकुरमुत्तों की तरह किसान संगठन उग आए हैं। वर्तमान में 500 से अधिक किसान संगठन हैं। ये किसान हितैषी नहीं हैं। किसान जनजागरण अभियान के माध्यम से इनका पर्दाफाश होना जरूरी हैं। 

कृषि मंत्री कमल पटेल ने विवादित बयान देकर किसान संगठनों और आंदाेलन को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की। 

कमल पटेल ने आगे कांग्रेस का घेराव भी किया। उन्होंने कहा कि नए कृषि कानून को लेकर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता दोनों कन्फ्यूज्ड हैं। किसानों को बताया जा रहा है कि मंडिया बंद हो जाएंगी। उद्योगपति लूट लेंगे। उन्हें यह नहीं पता कि यह कानून बिचौलियों से किसानों को बचाने के लिए है। उद्योगपतियों से मुक्ति दिलाने का कानून हैं। 

इधर, कृषि मंत्री कमल पटेल के इस बयान पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया। प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट करके भाजपा का घेराव किया। कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा की – मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री का शर्मनाक बयान- कुकुरमुत्ते की तरह पनपे 500 किसान संगठन देशद्रोही हैं। “बीजेपी का अंत नज़दीक है”

मालूम हो कि केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन करीब 20 दिनों से जारी हैं। किसानों की मांग है कि सरकार कृषि कानूनों को वापस ले। वहीं, सरकार संशोधन के लिए तैयार हैं। सरकार का साफ कहना है कि वो तीनों कानूनों को वापस नहीं लेगी। दोनों पक्ष अपने-अपने रुख पर अड़े हैं, जिसके कारण टकराव बढ़ता जा रहा हैं। सरकार की ओर से किसानों को समझाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन किसान अपनी मांगों से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button